Wednesday, August 12, 2026
HomeपंजाबPunjab News: पंजाब सरकार ने 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी रैंक...

Punjab News: पंजाब सरकार ने 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर पदोन्नत किया

Punjab News: पंजाब सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (लेवल-16, वेतन मैट्रिक्स) के पद पर पदोन्नत किया है। यह आदेश पंजाब के राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

गृह विभाग (गृह-1 शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत होने वाले सभी अधिकारियों को आर.आर. दिया जाएगा। वे 1994 बैच के हैं। इन अधिकारियों की लम्बी सेवा और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह उच्च पद दिया गया है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

1. डॉ. नरेश कुमार (आईपीएस)
2. राम सिंह (आईपीएस)
3. सुधांशु शेखर श्रीवास्तव (आईपीएस)
4. प्रवीण कुमार सिन्हा (आईपीएस)
5. बी. चंद्रशेखर (आईपीएस)
6. अमरदीप सिंह राय (आईपीएस)
7. नीरजा वोरुवुरु (आईपीएस)
8. अनीता पुंज (आईपीएस)

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular