Thursday, January 29, 2026
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने नवगठित कैबिनेट मंत्रियों को दिए विभाग

पंजाब सरकार ने नवगठित कैबिनेट मंत्रियों को दिए विभाग

पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोमवार को नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए। पंजाब कैबिनेट में साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह मुंडियां, तरूणप्रीत सिंह सौंध खन्ना, लेहरा विधानसभा क्षेत्र से बरिंदर सिंह गोयल, शामचुरासी से डाॅ. रवजोत सिंह और जालंधर वेस्ट के विधायक महिंदर भगत की एंट्री हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद देर शाम नवनिर्वाचित मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया।

1. हरदीप सिंह मुंडिया को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और स्वच्छता, आवास और शहरी मामले विभाग दिए गए हैं।

2. बरिंदर सिंह गोयल को खनन और भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि और जल संरक्षण विभाग दिए गए हैं।

2. तरूणप्रीत सिंह सोंध-पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग एवं वाणिज्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिये गये हैं।

3. डॉ. रवजोत सिंह को स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य विभाग दिया गया है।

4. महेंद्र भगत को रक्षा सेवा कल्याण विभाग, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी दिया गया है।

पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाति, दो जाट और एक बनिया समुदाय से हैं। इसके साथ ही अनमोल गगन मान के इस्तीफे के बाद अब इस पूरी कैबिनेट में सिर्फ एक महिला मंत्री हैं।

लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिले पंजाब के महत्वपूर्ण जिलों में से एक हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में आप को इन हलकों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी ने करीब ढाई साल बाद कैबिनेट में इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है।

साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां और खन्ना से विधायक तरूणप्रीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है। दोनों पेशे से बिजनेसमैन और सिख चेहरे हैं।

RELATED NEWS

Most Popular