Wednesday, February 18, 2026
HomeपंजाबPunjab, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नये साल की बधाई दी

Punjab, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नये साल की बधाई दी

आज देशभर में नए साल 2025 का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच नए साल के आगमन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. राजनीतिक हस्तियों द्वारा नये साल की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देशवासियों को नये साल 2025 के आगमन पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल पंजाब विकास और प्रगति के एक नए युग में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना भी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट किया, ”सभी देशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष में पंजाब विकास और प्रगति के नये युग में प्रवेश करेगा। ईश्वर से प्रार्थना है, यह वर्ष सबके लिए आनंद-क्रीड़ा, सुख-शांति और सफलता का नया अध्याय लिखे।”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों को नये साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया साल सभी के लिए सुनहरा और उत्साह से भरा हो। इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी नए साल की बधाई दी।

RELATED NEWS

Most Popular