Friday, September 20, 2024
HomeपंजाबPunjab,तस्करी और असामाजिक तत्वों की गतिविधि को लेकर अभियान

Punjab,तस्करी और असामाजिक तत्वों की गतिविधि को लेकर अभियान

Punjab, पंजाब पुलिस ने राज्य के प्रवेश बिंदुओं पर मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी और गैंगस्टर तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश के लिए वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 45 लाख रुपये नकद, 30 किलोग्राम चूरा पोस्त, 374 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम चरस और 263 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।

पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर तथा चंडीगढ़ संघ शासित प्रदेशों की पुलिस ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से यह अभियान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलाया।

Punjab, बाढ़ प्रभावित इलाकों में कम हुआ पानी, बचाव अभियान जारी

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पड़ोसी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के साथ सीमा साझा करने वाले 10 सीमावर्ती जिलों में प्रवेश और निकास बिन्दुओं पर 1,500 कर्मियों को तैनात किया गया था।

पंजाब के 10 सीमावर्ती जिले हैं… पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और भटिंडा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular