Monday, October 5, 2026
HomeहरियाणाHaryana News : आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को लोक निर्माण...

Haryana News : आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को लोक निर्माण विभाग देगा नई रफ्तार

  • प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं सरकार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) द्वारा यमुनानगर जिले के आदि बद्री तथा लोहगढ़-भगवानपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए 24 करोड़ 16 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जो एस्टिमेट तैयार किया गया था, उसे स्वीकृति दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि प्रदेश की महत्वपूर्ण विरासत और पर्यटन स्थलों तक बेहतर सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे की पहुंच सुनिश्चित करना भी है। आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के समग्र विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि परियोजना के तहत लंबित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों का योजनाबद्ध विकास निरंतर जारी रहेगा।

RELATED NEWS

Most Popular