Wednesday, April 1, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम में 32 करोड़ रुपए जमा हुआ सम्पत्तिकर, 28 करोड़ का...

रोहतक नगर निगम में 32 करोड़ रुपए जमा हुआ सम्पत्तिकर, 28 करोड़ का रखा गया था लक्ष्य

रोहतक नगर निगम कार्यालय में वित्तवर्ष 2025-26 अर्थात् 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक सम्पत्तिकर लगभग 32 करोड़ रुपए, फायर टैक्स लगभग 2 करोड़ रुपए व यूजर चार्ज 3 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुआ है।

नगर निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि करदाताओ की सुविधा एंव वर्तमान वित्तिय वर्ष की अंतिम तिथि को मध्यनजर रखते हुए नगर निगम कार्यालय मंगलवार को अवकाश के दिन भी सम्पत्तिकर जमा करवाने हेतु अन्य कार्यदिवस की भांति खुला रहा ताकि अधिक से अधिक करदाता अपना सम्पत्तिकर जमा करवा सके। मंगलवार को लगभग 44 लाख रूपये व इसी माह में लगभग 6 करोड़ रूपये सम्पत्तिकर जमा हुआ।

निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम, रोहतक के बजट में वित्तवर्ष 2025-26 के दौरान 28 करोड़ रूपये का लक्ष्य रखा गया था जिसकी एवज में 32 करोड़ रुपए सम्पत्तिकर जमा हुआ जोकि अभी तक का सबसे अधिक है जोकि लक्ष्य से लगभग 4 करोड़ रूपये अधिक है। निगम द्वारा लक्ष्य को पूर्ण करने व सम्पत्तिकर अधिक से अधिक जमा करवाने के लिए एक योजना के तहत कार्य किया गया था जैसे कि बड़े बकायादारो को चिन्हित कर चिन्हित कर सम्पत्तिकर जमा करवाने बारे नोटिस दिए गए व सम्पत्तिकर जमा न करवाने वालों पर सीलिंग की कार्रवाई गई। सम्पत्तिकर कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक सम्पत्तिकर जमा करवाया जा सके।

सम्पत्तिकर समय पर जमा करवाने के लिए करदाताओं का आभार, आप द्वारा जमा करवाये गए सम्पत्तिकर से शहर में और अधिक विकास करवाया जायेगा तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी। करदाताओं से अपील है कि वित्तवर्ष 2026-27 में समय पर अपना सम्पत्तिकर का भुगतान कर, शहर को विकास की और गति देने में अपना सहयोग दें।

RELATED NEWS

Most Popular