महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक (Maharshi Dayanand University Rohtak) में शनिवार को नवनियुक्त कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधिवत रूप से पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. सी. मलिक सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
उन्होंने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा शोध गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

