Thursday, April 16, 2026
Homeहरियाणा90 बिजली चोर गिरफ्तार : हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने चलाया विशेष...

90 बिजली चोर गिरफ्तार : हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने चलाया विशेष अभियान

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के अतिरिक्त महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने एक समीक्षा बैठक में ब्यूरो के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक से अधिक बार आदतन बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाना होगा।

विर्क ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों ने धारा 135 आई इ सी एक्ट 2003 के तहत मुकदमें दर्ज करके इरादतन एवं आदतन बिजली चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक इस प्रकार के 90 लोंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को बिजली चोरी के 5 अभियोगों का आरोपी रमेश पुत्र धनपत सिंह निवासी कला थाना जाटुसाना जिला रेवाड़ी को 5 मुकदमों में बिजली चोरी का जुर्माना बिजली निगम में जमा करने बारे बार-बार नोटिस दिये जाने पर भी जुर्माना राशि जमा न करने पर आदतन अपराधी होने के कारण आरोपी को सभी अभियोगों में शामिल अनुसंधान करके चालान तैयार कर अदालत में पेश किया गया। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रेवाड़ी थाना प्रबन्धक पी एस आई/एस एच ओ नरेश कुमार एवं अनुसंधान कर्ता एस आई भारत शर्मा ने प्रशंसनीय कार्य किया है।

आदतन बिजली चोरों के विरुद्ध हरियाणा राज्य प्रवर्तन की अब तक की कार्रवाई

  • पंचकूला में 1, फरीदाबाद में 13, नूह में 2, गुरूग्राम में 48, रेवाड़ी में 3, फतेहाबाद में 30, जींद में 104, हिसार में 136, सिरसा में 33, झज्झर में 6, चरखी दादरी में 8, रोहतक में 2, सोनीपत में 2, भिवानी में 10 कुल मिलाकर 397 आरोपी गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने इस अभियान के लिए थाना प्रबन्धकों एवं अनुसंधान अधिकारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ताहिर हुसैन विशेष रूप से उपस्थित थे।
  • वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बिजली चोरी के वसूली से 32.28 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित हुआ। उन्होंने बताया कि अंबाला 1.98 में , कुरूक्षेत्र 1.09, पंचकूला 0.16, यमुनानगर 0.62, फरीदाबाद 4.37, पलवल 1.92, नूह 0.81, गुरूग्राम 4.28, महेन्द्रगढ़ 0.41, रेवाड़ी 1.54, फतेहाबाद 1.93, जींद 1.96, हिसार 2.2, सिरसा 0.96, करनाल 0.67, पानीपत 1.31, कैथल 2.12, झज्जर 1.6, चरखी दादरी 0.93, रोहतक 1.92 सोनीपत 1.8 भिवानी में 2.8 करोड़ रूपये की वसूली की गई है।
RELATED NEWS

Most Popular