Saturday, February 14, 2026
Homeदिल्लीPriyanka Gandhi Oath : प्रियंका गांधी ने लोकसभा सांसद पद की ली...

Priyanka Gandhi Oath : प्रियंका गांधी ने लोकसभा सांसद पद की ली शपथ, बोलीं- संविधान से ऊपर कुछ नहीं

Priyanka Gandhi Oath : वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को संसद सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के दौरान प्रियंका के हाथ में संविधान की किताब थी। उन्होंने केरल की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थी।

शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं देश के लिए काम करूंगी। मैं पार्टी के लिए काम करूंगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।

शपथ के दौरान सदन में मां सोनिया गांधी और उनके भाई सांसद राहुल गांधी मौजूद थे। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। अब गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular