Monday, August 31, 2026
HomeपंजाबPunjab news: AAP ने सुजानपुर नगर परिषद चुनाव जीता, नीतू मन्हास बनीं...

Punjab news: AAP ने सुजानपुर नगर परिषद चुनाव जीता, नीतू मन्हास बनीं अध्यक्ष

Punjab news: लंबे इंतजार के बाद सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। इस चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखते हुए आम आदमी पार्टी ने सर्वसम्मति से नीतू मन्हास को नगर परिषद का अध्यक्ष और सुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष चुना है।

नई टीम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के निवासियों में खुशी का माहौल है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष नीतू मन्हास ने कहा कि वह अपनी पूरी टीम, आम आदमी पार्टी और खासकर हल्का इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया का धन्यवाद करती हैं।

उन्होंने कहा कि पहले सुजानपुर में पार्टी बिखरी हुई थी, लेकिन स्वर्ण सिंह सलारिया के कमान संभालने के बाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, जिसका नतीजा आज की जीत के रूप में सामने आया है।

CM नायब सैनी ने हरियाणा को विकास की सौगातें देने के लिए PM नरेंद्र मोदी का जताया आभार

इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी पार्टी आलाकमान का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी टीम सुजानपुर के रुके हुए और अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के सर्वांगीण विकास और लोगों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular