Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान राष्ट्रपति ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उड़ीसा को पहला, उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान और गुजरात-पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्द्धन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सक्रिय भागीदारी के बिना जल-सुरक्षित भारत का निर्माण संभव नहीं है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम छोटे-छोटे प्रयासों से जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।  पानी हर व्यक्ति के लिए एक बुनियादी आवश्यकता और मौलिक मानव अधिकार है। स्वच्छ जल तक पहुंच सुनिश्चित किए बिना स्वच्छ और समृद्ध समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता।

वहीं  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में किए गए कार्यों और जल संरक्षण की दिशा में किए गए अभिनव प्रयोगों की तारीफ की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी उत्तर प्रदेश द्वारा बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने और जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों को सराहा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular