Wednesday, March 11, 2026
Homeहरियाणायुवा सम्मेलन की तैयारियां जाेरों पर : 21 मार्च को मुरथल स्थित दीनबंधु...

युवा सम्मेलन की तैयारियां जाेरों पर : 21 मार्च को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा विधान सभा की पहल पर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधित्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से 21 मार्च को सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे युवा सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने सोनीपत जिला प्रशासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस युवा सम्मेलन में सोनीपत जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा लगभग 20 महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश मुख्यातिथि होंगे और युवाओं से प्रेरणादायक विचार साझा करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा के महासचिव  पीसी मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन विकसित भारत 2047 और ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ का स्वप्न साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्रीनिवासन नारायणन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. श्रीप्रकाश, उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) सुभाष चंद्र, उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED NEWS

Most Popular