Tuesday, May 7, 2024
Homeधर्मग्रहों के साथ 55 साल बाद बन रहा ‘पावरफुल चतुर्ग्रही योग’, इन...

ग्रहों के साथ 55 साल बाद बन रहा ‘पावरफुल चतुर्ग्रही योग’, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

- Advertisment -
- Advertisment -

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना ग्रहों के गोचर और युति के लिहाज से बहुत ही खास है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर दूसरे अन्य ग्रहों के साथ युति करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष में इन योगों का विशेष महत्व होता है। अप्रैल माह में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। आपको बता दें कि मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और धन के दाता शुक्र की का संयोग बन रहा है। जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन,लव मैरिज के योग बन रहे हैं।

मीन राशि में चार प्रमुख ग्रह एक साथ युति बना रहे हैं। दरअसल मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, वाणी और बुद्धि के दाता बुध, सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र और छाया ग्रह राहु का संयोग बन रहा है। चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि वालों को अच्छे लाभ के संकेत हैं।

आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि

चार ग्रहों का संयोग बनना वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं होटल, टूरिज्म और सोने- चांदी से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

चतुर्ग्रही योग का बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आप चुनाव जीत सकते हैं। साथ ही कोई पद आपको मिल सकता है। वहीं आपको इस समय समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

चार ग्रहों की युति धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपकी चुनाव में विजय हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं सेहत के लिहाज से भी समय अच्‍छा रहेगा। आप मन से पूरी तरह प्रसन्‍न होंगे। वहीं आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular