Monday, May 13, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 10 दिन से पुलिसकर्मी लापता, पत्नी ने अफसरों पर लगाए...

रोहतक में 10 दिन से पुलिसकर्मी लापता, पत्नी ने अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप

- Advertisment -

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हवा सिंह सभ्रवाल ने कहा कि प्रमोद को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। प्रमोद को तलाश करने के लिए प्रशासन ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अगर जल्दी ही तलाश नहीं किया गया तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में पिछले 10 दिन से गांव खरकड़ा का एक पुलिस कर्मचारी लापता है। वह फरीदाबाद में तैनात है और कुक का काम करता है। इस मामले में लापता पुलिसकर्मी की पत्नी और उनके परिजन शुक्रवार को डीसी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लापता पुलिसकर्मी की तलाश की जाए। वहीं पुलिसकर्मी की पत्नी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उसके पति को तलाश नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

गांव खरकड़ा निवासी प्रमोद फरीदाबाद के सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन की मेस में कुक है। वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। प्रमोद से फोन पर 21 नवंबर को बात हुई थी। 20 नवंबर को वह गांव से फरीदाबाद गया था। परिजनों का आरोप है कि फरीदाबाद पुलिस के कुछ अफसर उसे प्रताड़ित करते थे। जिसके बारे में आला अधिकारियों को भी शिकायत दी थी।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हवा सिंह सभ्रवाल ने कहा कि प्रमोद को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। प्रमोद को तलाश करने के लिए प्रशासन ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अगर जल्दी ही तलाश नहीं किया गया तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। यहां तक कि धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रमोद की पत्नी अर्चना देवी ने कहा कि ड्यूटी पर पहुंचने के बाद पति से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद कोई जानकारी नहीं हैं। पति ने एक एएसआई द्वारा तंग करने का आरोप लगाया था। आज तक उसके पति की कोई जानकारी नहीं मिली। वे लगातार पुलिस के पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं।

प्रमोद की पत्नी अर्चना

अर्चना ने आरोप लगाया कि उसके पति प्रमोद के साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जबरन 24 घंटे ड्यूटी करवाते थे। साथ ही पुलिस वाले अपने घरों के काम करवाते हैं। अब वे न्याय के लिए भटक रही हैं। अर्चना ने कहा कि उसे पति चाहिए, जल्द से जल्द दिलाया जाए। अगर उसका पति नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेगी। इसकी जिम्मेवार सरकार होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular