Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

रोहतक में पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

- Advertisment -

इस संबंध में थाना प्रभारी सदर प्रदीप कुमार का कहना है कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई सूचना दी गई है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के टिटौली गांव पुलिस कर्मचारी ने रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे क्या कारण रहे। अभी इस बारे में पता नहीं चला है। इस मामले को लेकर पुलिस कर्मचारी के गांव और विभाग में कई सवाल उठ रहे हैं।

सदर थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में रहने वाले पुलिस कर्मचारी श्री भगवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मचारी का शव घर वालों को फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं दूसरी ओर, इस संबंध में थाना प्रभारी सदर प्रदीप कुमार का कहना है कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई सूचना दी गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular