Tuesday, October 27, 2026
Homeहरियाणारोहतकपुलिस ने के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

पुलिस ने के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

Rohtak News : के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में हरियाणा पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोहतक महिला थाने की एसएचओ मीना जी एवं एस आई मोहन सिंह (ड्रग्स रोकथाम विभाग) ने विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पोक्सो (POCSO) एक्ट, नशे के दुष्प्रभावों एवं उनसे बचाव, साइबर क्राइम से बचने के उपायों तथा इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत विश्वसनीय व्यक्ति या पुलिस की सहायता लेने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।  कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित रहने और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
स्कूल प्रधानाचार्या डा.मीना कौशिक ने रोहतक पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

RELATED NEWS

Most Popular