Saturday, October 19, 2024
HomeपंजाबPolice ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान

Police ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान

Police, पंजाब पुलिस ने पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशों पर मादक पदार्थ तस्करी, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ बठिंडा रेज में विशेष घेराबंदी व तलाशी अभियान चलाया।

रेंज के दोनों जिलों-बठिंडा और मानसा में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक एक साथ अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती के बीच सावधानीपूर्वक तरीके से अभियान की योजना बनाने के लिए कहा गया था।

अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (बठिंडा रेंज) एस.पी.एस. परमार की देखरेख में चलाया गया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस दलों ने अभियान के दौरान 33 प्राथमिकियां दर्ज कर 41 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।

अब बिना एग और स्पर्म के लैब में तैयार होंगे बच्चे

उनके पास से 3.5 लाख रुपये की नकदी, 197.13 ग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम पोस्त, 225 लीटर अवैध शराब और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

शुक्ला ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों के बीच भय पैदा करने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल की उपस्थिति बढ़ाना था।”

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular