Wednesday, August 12, 2026
Homeपंजाबपीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस की कार्रवाई, किसान नेता नजरबंद

पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस की कार्रवाई, किसान नेता नजरबंद

लोकसभा चुनाव के चलते जहां राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में लगी हुई हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। जहां वे पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां कर रहे हैं।

वहीं इस रैली को लेकर किसान प्रधानमंत्री का विरोध कर रहे हैं और साथ ही किसान नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री से अपनी मांगों को लेकर सवाल पूछने का ऐलान किया गया है। जिसके चलते पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि किसान पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए पटियाला पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे पर ही रोक दिया था। जिसके चलते किसानों ने आज जालंधर में होने वाली पीएम मोदी की रैली में पहुंचने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने शाम 4.30 बजे पीएम मोदी की रैली से पहले ही किसानों को हिरासत में ले लिया।

भीषण गर्मी ने स्थिति की दयनीय, दुकानदार और बाजार हुए खाली

वहीं, किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह मछ्याणा को आज सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन कादियान के नेता अमरीक सिंह को पंजाब पुलिस ने उनके पैतृक गांव भार सिंह पुरा में हिरासत में लिया है। इस जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की रैली में किसान नहीं पहुंच सके जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

इतना तो तय है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवारों को लगातार किसान संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक बीजेपी नेता और उम्मीदवार उनके सवालों का जवाब नहीं देते तब तक वे चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे। जिसके चलते कई बार बीजेपी प्रत्याशियों की किसानों के प्रति अभद्र बयानबाजी देखने को मिली है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular