Monday, July 1, 2024
Homeदेशहरियाणा में गरजे पीएम मोदी, कहा- देश की जनता इंडी जमात के...

हरियाणा में गरजे पीएम मोदी, कहा- देश की जनता इंडी जमात के इरादे भांप चुकी है, ये आरक्षण छीनकर…

- Advertisment -
- Advertisment -

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने भाषण के शुरुआत में राम-राम भाई सारे से की। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। ये लोग SC-ST-OBC को संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण को छीनकर वोट जिहाद करने वाले लोगों को देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दे चुकी है। साथ ही जिन्हें अब तक पक्के घर नहीं मिले हैं, उनके लिए मोदी की गारंटी है कि तीसरे कार्यकाल में हर गरीब को पक्का घर जरूर मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। लेकिन कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है। कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां कांग्रेस ने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का भी इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार हरियाणा में 14 फसलों को MSP पर खरीद रही है। बीते 10 वर्षों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाइवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अब न दिल्ली दूर है और न ही चंडीगढ़ दूर है।

रैली में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह, बीजेपी प्रत्याशी  चौधरी धर्मबीर सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुधा यादव, कुलदीप बिश्नोई, सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular