Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशMaha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ पर PM Modi ने...

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ पर PM Modi ने जताया दुख, कहा- जिन्होंने अपनो को खोया…

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दुखद है। जिन्होंने परिजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना है। मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं। घायल जल्द स्वस्थ हों, ऐसी कामना है। वहीं, अखाड़ों के संत स्नान के लिए जा रहे हैं। इससे पहले भगदड़ मचने के कारण उन्होंने स्नान रद्द कर दिया था।

आपको बता दें कि प्रयागराज के संगम तट पर 28 जनवरी की आधी रात बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। हालांकि आंकड़ों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर बयान दिया और कहा स्थिति नियंत्रण में है। अब इस भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular