Sunday, January 18, 2026
HomeदेशPM Modi ने माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे पर...

PM Modi ने माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश हो रही। इस कारण कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुमारी के पास बादल फटने और भूस्खलन में करीब 30 लोगों की मौत होने की खबर है और कई लोग घायल है।

हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है। हादसे के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे और जन-हानि पर शोक व्यक्त किया है।

पीएम माेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- “श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।

RELATED NEWS

Most Popular