Saturday, August 15, 2026
Homeदेशमहापरिनिर्वाण दिवस: PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाबा साहेब...

महापरिनिर्वाण दिवस: PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाबा साहेब को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पुण्य स्मरण किया। इस मौके पर उनके साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे उपस्थित थे जिन्होंने बाबा साहेब को महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया।

उससे पहले उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट में लिखा- ‘महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अम्बेडकर की अथक लड़ाई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।

आज जब हम उनके योगदान को याद करते हैं तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूं। जय भीम!’

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular