Tuesday, November 17, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: हरियाणा में सर्दी का बढ़ने लगा असर; आने वाले दिनों...

Weather Update: हरियाणा में सर्दी का बढ़ने लगा असर; आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा, जानिए- लेटेस्ट मौसम अपडेट

Weather Update: हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद वातावरण में बढ़ी नमी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी उत्तरी हवाओं का असर बढ़ गया है। इससे हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सुबह के समय हल्की धुंध और कहीं-कहीं कोहरा छाने के साथ ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं।

वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- अनुसूचित जाति के किसानों को नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

RELATED NEWS

Most Popular