Monday, February 2, 2026
Homeखेल जगत35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में 35 टीमों के खिलाड़ियों ने...

35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में 35 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

केशव पार्क कुरुक्षेत्र में चल रही 35वीं खो-खो सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भारत के 28 राज्यों और लगभग सात केंद्र शासित प्रदेश की अलग-अलग 35 टीमों नें भाग लिया। तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के लिए संघर्ष करने उतरी गर्ल्स और बॉयज टीमों में अपने अपने टारगेट को लेकर जबरदस्त संघर्ष हुआ। तीसरे दिन खो-खो चैम्पियनशिप में बतौर मुख्यातिथि इंटरनेशनल जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण श्योकंद पंहुचे।

हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन प्रदेश महासचिव महेंद्र कम्बोज और जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने मुख्यतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कृष्ण श्योकंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ी देश का गौरव हैं, हरियाणा में ग्रामीण प्रतिभा आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और समाज का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेल के मैदान में उतरने की अपील की।

हरियाणा स्पोट्र्स खो-खो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि चार फरबरी को फाइनल के लिए टीमें लड़ेंगी(आज तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में 35 में से 21 टीमों नें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, यहां 8 ग्रुपों में रनर विनर चुने गए। इसके साथ ही प्री क्वार्टर के लिए रनर विनर भी चुने गए, कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित खो-खो कम्पटीशन में महाराष्ट्र, हरियाणा, पाण्डुचेरी, लद्दाख, तेलंगाना, केरला, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, कर्नाटका, दिल्ली, झारखण्ड, दादर नगर हवेली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू एन्ड कश्मीर, तमिलनाडु, छतीसगढ़, बिहार, वेस्ट बंगाल, चढ़ीगढ़, गुजरात, मनीपुर, हिमाचल, राजस्थान, कोलाहपुर, त्रिपुरा, एमपी लड़कों की टीमों नें क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

RELATED NEWS

Most Popular