Sunday, September 20, 2026
Homeहरियाणारोहतकएक्टिवा से अवैध शराब की सप्लाई, रोहतक पुलिस ने आरोपी को किया...

एक्टिवा से अवैध शराब की सप्लाई, रोहतक पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने एक्टिवा सवार युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से कुल 100 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि पीएसआई मनीष के नेतृत्व में पुलिस टीम एक रुपया चौक के पास गश्त में मौजूद थी। इस दौरान एक्टिवा सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मंजीत पुत्र अशोक निवासी सुनारियां कलां के रूप में हुई। एक्टिवा पर रखे दो गत्ता पेटी से कुल 100 पव्वे शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 48/2026 अंकित किया गया।

चोरी करने की वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार

वहीं रोहतक पुलिस की टीम ने घर से रुपए चोरी करने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गांव सैंपल निवासी उषा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 01.02.2026 को रात के समय उषा के घर से 3 हजार रुपए चोरी हुए मिले। रात के समय युवकों ने घर मे घुसकर चोरी कर मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच स.उप.नि. अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दाैरान आरोपी राहुल उर्फ नहनू पुत्र राजेश निवासी गांव सैंपल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ जिला भिवानी में दो व रोहतक मे एक मामला दर्ज है। वारदात में शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular