Sunday, May 5, 2024
HomeहरियाणारोहतकPGI रोहतक का टाइम हुआ चेंज, आज से सुबह 8 बजे से...

PGI रोहतक का टाइम हुआ चेंज, आज से सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होगी OPD

- Advertisment -

डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि 1 अप्रैल से चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का हो गया है। ओपीडी कार्ड सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे।

- Advertisment -

रोहतक। PGI रोहतक के समय में एक बार फिर आज से बदलाव किया गया है। गर्मियों की शुरुआत होते ही ओपीडी के समय में भी बदलाव किया गया है। अब ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया गया है। यानि अब ओपीडी में मरीजों को 2 बजे तक डॉक्टर देखेंगे। यह जानकारी देते हुए डा एसएस लोहचब ने दी है।

PGIMS के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए समय बदला गया है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को अब बदले हुए समय के हिसाब से PGI में पहुंचना होगा ताकि समय पर वह डॉक्टर को दिखा सकें। OPD का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का हो गया है। OPD कार्ड सुबह 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे। जन संपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव ने बताया की लैबोरेटरी में सैंपल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिए जाएंगे। ओपीडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया 7 बजे से शुरू हो जाएगी।

रोहतक PGI में रोहतक के अलावा हिसार, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, जींद, चरखी दादरी सहित अन्य जिलों से भी लोग उपचार के लिए आते हैं। जिसके कारण PGIMS की OPD में हर रोज भीड़ रहती है। हजारों लोग उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। अब गर्मियों के समय अनुसार, ओपीडी खुलेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular