Petrol Price Hike: देश में प्रीमियम या ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरें 20 मार्च से लागू हो गई हैं। यह बढ़ोतरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), BPCL और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने की है। अब दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर होगी।


