Saturday, August 22, 2026
HomeदेशPetrol-Diesel Price Hike : 10 दिन के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम तीसरी...

Petrol-Diesel Price Hike : 10 दिन के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम तीसरी बार बढ़े दाम

Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई। तेल कंपनियों ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार कीमतों को बढ़ाया है।

दिल्ली में शनिवार में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और CNG की कीमत में एक रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है।

बता दें मई के महीने में ऑयल कंपनियां ने अब तक पेट्रोल और डीजल के रेट में करीब 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी कर चुकी हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में 108.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 110.64 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल  105.31 रुपए प्रति लीटर है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular