Sunday, June 30, 2024
Homeपंजाबपंजाब में बारिश से लोगों को मिली राहत, आज इन इलाकों में...

पंजाब में बारिश से लोगों को मिली राहत, आज इन इलाकों में होगी बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब, आज चंडीगढ़ और हरियाणा में मानसून के प्रवेश की संभावना है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब और हरियाणा में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। पंजाब के सभी शहरों में तापमान 39 डिग्री से नीचे चला गया। औसत तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि हरियाणा में 2.3 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

पंजाब, प्रेमिका से तंग आकर युवक ने किया कुछ ऐसा…

पंजाब के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मालेरकोटला में येलो रेन अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य सभी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है।

इसके साथ ही आज हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular