Monday, May 20, 2024
Homeदेशजानें इस साल की पहली पौष पूर्णिमा कब

जानें इस साल की पहली पौष पूर्णिमा कब

- Advertisment -
- Advertisment -

Paush Purnima 2024: हिंदू धर्म में पौष  पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने और भगवान विष्णु की पूजा,उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

जानें इस साल पौष पूर्णिमा की तिथि

इस साल पौष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 24 जनवरी की रात 9 बजकर 49 मिनट पर होगा और 25 जनवरी की रात 11 बजकर 23 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। उदय तिथि में पूर्णिमा 25 जनवरी को है इसलिए पौष पूर्णिमा का व्रत 25 जनवरी को रखा जाएगा।

पौष पूर्णिमा के दिन प्रीति योग बन रहा है। इसका निर्माण सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है। प्रीति योग के अलावा इस दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी रहेगा।

पौष पूर्णिमा के दिन क्या करें उपाय

इस दिन सुबह उठकर  सबसे पहले भगवान विष्णु का संकल्प लें। इसके पश्चात पूजा स्थल की अच्छी तरह से साफ सफाई करें। स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र को धारण करें। इस दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और काले तिल को जल में प्रवाहित करें। भगवान विष्णु को भी पीले वस्त्र अर्पित करें। इस दिन पूजा पाठ करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। कामकाज में सक्षमता बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- 5 जनवरी से तापमान में होगी और अधिक गिरावट, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular