Saturday, May 18, 2024
Homeदेशपौष अमावस्या पर तुलसी से जुड़े करें ये उपाय

पौष अमावस्या पर तुलसी से जुड़े करें ये उपाय

- Advertisment -
- Advertisment -

Paush Amavasya 2024: हर माह के कृष्ण पृक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या होती है। पौष महीने में पड़ने वाली अमावस्या साल 2024 की पहली अमावस्या होगी। पौष अमावस्या के दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है।

जानिए पौष अमावस्या की तिथि और शुभ-मुहूर्त

पौष अमावस्या का प्रारंभ  10 जनवरी, 2024 को रात 08 बजकर 10 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 11 जनवरी के दिन शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। इसलिए 11 जनवरी 2024 को पौष अमावस्या मनाई जायेगी।

तुलसी के पौधे से जुड़े करें ये उपाय 

अमावस्या की तिथि पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसके साथ ही अमावस्या पर तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें और तुलसी जी के सामने एक दीपक जरूर जलायें। इसके बाद अपने जीवन की सुख-समृद्धि के लिए कामना करें।

अमावस्या तिथि के दिन एक पीले रंग का धागा लेकर उसमें 108 गांठ लगायें। इसके बाद इस धागे को तुलसी के पौधे में बांध दें और तुलसी जी की पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आप इस दिन तुलसी पर लाल कलावा भी बांध सकते हैं। इससे भी व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

अमावस्या तिथि का महत्व

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व होता है। इस दिन  भगवान विष्णु, महादेव और सूर्य की उपासना की जाती है। अमावस्या तिथि पर पितरों का तृपण करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बनना चाहती हैं एयर होस्टेस, जानिए यहां एयर होस्टेस बनने के लिए क्या है जरुरी बातें

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular