Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में तीन दिन और बढ़ी पटवारी-कानूनगो हड़ताल, बढ़ेगी और भी परेशानी

रोहतक में तीन दिन और बढ़ी पटवारी-कानूनगो हड़ताल, बढ़ेगी और भी परेशानी

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में तीन दिन से चल रही दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल को अगले तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब आठ से 10 जनवरी तक हड़ताल रहेगी। जिसके कारण जमीन रिकॉर्ड, डोमिशल, जाति प्रमाण पत्र आदि कार्य जो पहले से काफी प्रभावित हो रहे हैं वह अब अगले तीन दिन भी जारी रहेंगे। हड़ताल के बावजूद लोग तहसीलों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके काम नहीं बनते। जिसके कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर चहल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अब तक बातचीत को लेकर कुछ कदम नहीं उठाया गया है। सरकार के पास छह और सात तारीख का और टाइम है, सरकार अगर बातचीत के लिए नहीं बुलाती है तो आठ नौ औद 10 को धरना जारी रहेगा। सांकेतिक धरने चलते रहेंगे। साथ ही पटवारियों से छुट्टी के दौरान सरकारी कार्य न करने का आह्वान किया। रोहतक के वरिष्ठ उप प्रधान मीनाक्षी व सचिव रवि पटवारी ने बताया कि तीन दिन से पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। जिसके कारण पटवारियों में रोष है। इस वजह से हड़ताल को आगे बढ़ाया गया है।

वहीँ लोग छोटे छोटे कामो के लिए परेशान हो रहे है। रोहतक निवासी तपिश ने बताया कि वह अपनी जमाबंदी को ठीक करवाने के लिए आया था। उसकी मां का नाम वीना देवी से मीना देवी करवाना है। इसके लिए वह तीन-चार दिनों से चक्कर काट रहा है। लेकिन ठीक नहीं हो रहा। पटवारी के पास आया तो गेट पर ताला लगा हुआ था। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव काहनौर निवासी गोवर्धन ने बताया कि वह तहसील में इंतकाल निकलवाने के लिए आए थे। उसकी रजिस्ट्री का इंतकाल नहीं हैं। पटवारी से लिखवाना था, लेकिन पटवारी हड़ताल पर हैं। इस कारण से उसका काम नहीं हो पा रहा।

यह रखी मांग

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने मांग की कि पटवारी-कानूनगो के बढ़ाए गए वेतन को 1 जनवरी 2016 से नोटिफिकेशन व 25 जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू करवाई जाए। नायब तहसीलदार की तीन साल से लंबित विभागीय परीक्षा करवाई जाए। साथ ही कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती ना करके पटवारियों की स्थायी भर्ती करवाई जाए।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular