Wednesday, April 30, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा में मिड डे मील में बच्चों को दिए जायेंगे पराठे और...

हरियाणा में मिड डे मील में बच्चों को दिए जायेंगे पराठे और वेज बिरयानी

Haryana mid day meal: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को मिड डे मील में स्वादिष्ट भोजन दिया जाएगा जिससे स्वाद के साथ-साथ उन्हें तंदरुस्ती मिल सके. शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद मौसम के अनुसार मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया है. कुल 18 व्यंजनों की लिस्ट बनाई गई है. बच्चों को हर दिन अलग-अलग व्यंजन दिया जाएगा.

Haryana mid day meal: 1 मई से मिड डे मील के मेन्यू का शेड्यूल जारी 

वर्तमान में 421 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 152 राजकीय मिडिल विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन किया जा रहा है. 1 मई 2025 से मेन्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा. पूरे महीने बच्चों को अलग-अलग स्वाद वाला पौष्टिक भोजन दिया जाएगा.

1 मई से लागू होगा ये मेन्यू 

पहला सप्ताह
दिन             व्यंजन
वीरवार             चावल, कढ़ी-पकोड़ा
शुक्रवार             गुड़, रोटी, दही
शनिवार            भरवा पराठा, दही
दूसरा सप्ताह
सोमवार            पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठी दलिया
बुधवार             चावल, सफेद छोले
वीरवार             चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार             मिस्सी पराठा

तीसरा सप्ताह
सोमवार             दाल-चावल
मंगलवार          रोटी, मूंग-मसूर दाल
बुधवार             मिस्सी रोटी, मौसमी सब्जी
वीरवार             मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार            नमकीन दलिया
शनिवार           गेहूं, रागी का पूड़ा

चौथा सप्ताह
सोमवार           वेज बिरयानी (सब्जी पुलाव), काले छोले
मंगलवार          रोटी, घीया-चने की दाल
बुधवार             राजमा-चावल
वीरवार            चावल, कढ़ी-पकोड़ा
शुक्रवार           गुड़, रोटी, दही
शनिवार            भरवा पराठा, दही

पांचवां सप्ताह
सोमवार            सोया खिचड़ी
मंगलवार          मीठी दलिया
बुधवार            चावल, सफेद छोले
वीरवार            चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार            मिस्सी पराठा
शनिवार            दाल चावल

लापरवाही होने पर होगी कार्रवाही 

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना अंतर्गत महीने में प्रतिदिन के हिसाब से 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है, जो बच्चों का डाइट प्लान रहेगा. मिड डे मिल के मेन्यू में लापरवाही होने पर कार्रवाही की जाएगी.

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular