Friday, September 20, 2024
HomeदेशBJP में बगावत पर बिप्लब देब बोले- प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक...

BJP में बगावत पर बिप्लब देब बोले- प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस प्रदेश के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रोहतक में कर पत्रकारों के एक-एक सवालों का जवाब दिया। बिप्लब देब ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में भाजपा ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा है।

बिप्लब ने कहा कि भाजपा ने 90 में 67 सीटों पर घोषणा की है। पहली सूची में 67 सीटों की घोषणा करना भारतीय जनता पार्टी के विश्वास और संगठन की ताकत के साथ साथ एक मजबूत नेतृत्व की ओर इशारा करता है। उम्मीदवारों की पहली सूची में पिछड़ा वर्ग के 14 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसी तरह दलित, जाटव, वाल्मीकि, धानक, बिश्नोई, सिख, जाट, यादव, ब्राह्मण, वैश्य सहित सभी समुदायों को शामिल किया गया है। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में बिप्लब देब के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा मीडिया सहप्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका आदि मौजूद रहे।

बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में जिन 9 विधायकों की सीटों को बदला गया है यह सामाजिक समीकरण साधने की दृष्टि से किया गया है, जिसमें 3 मंत्री भी शामिल है। सामाजिक समीकरण, राजनीतिक समीकरण और हरियाणा के परिदृश्य सहित सभी वर्गों को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।

एक सवाल के जवाब में बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक अपनी पहली सूची नहीं जारी कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल मंथन में उलझ कर रह गई है।

बिप्लब ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची में जिन नामों में बदलाव किए हैं वह एक तय समीकरण को पाटने की दृष्टि से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची में पुराने नामों को भी बराबर तरजीह दी गई है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, अनिल विज, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि राजनीति में कई तरह के तालमेल बनाने पड़ते हैं। हरियाणा एक समाजिक बंधन के साथ चलने वाला प्रदेश है, गोत्र और समाज को मनाने वाला प्रदेश है। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष बोलने का अधिकार खो चुका है, गांधी टाइटिल भी उधार का लिया हुआ है। भाजपा में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि कांग्रेस में बाप-बेटे की राजनीति चलती है, कांग्रेस ने जाट समाज को धोखे में रखा है।

हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकता को जितना सम्मान दिया जाता है वैसा किसी अन्य पार्टी में नहीं दिया जाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular