Wednesday, August 12, 2026
Homeदेशस्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल यमुनानगर में, CM सैनी हांसी में फहराएंगे राष्ट्रीय...

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल यमुनानगर में, CM सैनी हांसी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, जानें- कहां कौन करेगा ध्वजारोहण

हरियाणा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिला हांसी में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, एट होम कार्यक्रम शाम को हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, राज्य में जिला, उपमंडल, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे और निर्धारित स्थानों पर प्रातः 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अंबाला में ऊर्जा मंत्र अनिल विज, भिवानी में सांसद सुभाष बराला, चरखी दादरी में सांसद रेखा शर्मा, फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, फतेहाबाद में स्कूल शिक्षा मंत्री  महिपाल ढांडा, गुरुग्राम में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा, हिसार में सांसद नवीन जिंदल, झज्जर में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, जींद में सांसद संजय भाटिया, कैथल में सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, करनाल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, कुरुक्षेत्र में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल में सांसद धर्मबीर सिंह, नूंह में सांसद कार्तिकेय शर्मा, पलवल में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और सोनीपत में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। अंबाला जिले के नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी, अंबाला कैंट में एसडीएम अंबाला कैंट तथा बराड़ा में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ध्वजारोहण करेंगे। भिवानी जिले के लोहारू में विधायक सुनील सतपाल सांगवान, तोशाम में विधायक घनश्याम सर्राफ तथा सिवानी में विधायक कपूर सिंह तथा चरखी दादरी के बाढड़ा में विधायक उमेद सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

फरीदाबाद जिले के बड़खल में विधायक धनेश अदलखा तथा बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा, फतेहाबाद के टोहाना में विधायक सावित्री जिंदल तथा रतिया में विधायक जरनैल सिंह, गुरुग्राम के पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक सतीश कुमार फागना, मानेसर में विधायक  मुकेश शर्मा तथा सोहना में विधायक तेजपाल तंवर ध्वजारोहण करेंगे।

हांसी के नारनौंद में विधायक विनोद भ्याना, हिसार के बरवाला में रणधीर पनिहार, झज्जर के बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बादली में महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनिता दांगी, बेरी में वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन  राम किशन शर्मा, जींद के जुलाना में सामाजिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, सफीदों में विधायक राम कुमार गौतम, उचाना कलां में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री तथा नरवाना में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो (एचबीपीई) के चेयरमैन मोहन लाल बडोली ध्वजारोहण करेंगे।

कैथल के गुहला में विधायक सतपाल जांबा, कलायत में देवेंद्र पांचाल, करनाल के नीलोखेड़ी में विधायक भगवान दास तथा इंद्री में विधायक राम कुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद, असंध में विधायक योगेन्द्र सिंह राणा तथा कुरुक्षेत्र के लाडवा में मंडलायुक्त, शाहाबाद में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना और पेहोवा में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

महेंद्रगढ़ में विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में विधायक कंवर सिंह तथा नांगल चौधरी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे। नूंह के फिरोजपुर झिरका में हाउसफेड के चेयरमैन सुभाष बंसल, तावडू में जिला परिषद नूंह के अध्यक्ष श्री जान मोहम्मद, पुन्हाना में विधायक मोहम्मद इलियास, पलवल जिले के हथीन में विधायक मोहम्मद इसराइल तथा होडल में विधायक हरेन्द्र सिंह, पंचकूला के कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत के इसराना में विधायक प्रमोद कुमार विज तथा समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना ध्वजारोहण करेंगे।

रेवाड़ी के बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा कोसली में विधायक अनिल यादव, रोहतक के महम में मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन सतीश खट्टर तथा सांपला में विधायक निखिल मदान, सिरसा के कालांवाली में बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, डबवाली में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा तथा ऐलनाबाद में किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं अध्यक्ष राजपाल बेनीवाल ध्वजारोहण करेंगे।

सोनीपत के गन्नौर में विधायक  देवेंद्र कादियान, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा, गोहाना में विधायक कृष्णा गहलावत, यमुनानगर के बिलासपुर में विधायक रेनू बाला, छछरौली में अनुसूचित जाति आयोग की चेयरर्पसन बंतो कटारिया तथा रादौर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

यदि कोई महानुभाव किसी कारणवश संबंधित स्थान पर उपस्थित नहीं हो पाता है, तो वहां संबंधित उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी नागरिक अथवा तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular