Wednesday, August 19, 2026
Homeवायरल खबरUnique marriage stories : OMG ! इस आदमी की है 5 बीवियां,...

Unique marriage stories : OMG ! इस आदमी की है 5 बीवियां, एक छत के नीचे रहते है खुश, जानिए कैसे रखता है ध्यान

Unique marriage stories : शादी के लड्डू का स्वाद कैसा होता है, यह आर्थर ओ उर्सो से बेहतर कोई नहीं जानता। ब्राजील के इस मॉडल ने एक बार में 9 लड़कियों से शादी कर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। हालांकि, अब केवल 5 पत्नियां उनके साथ रह रही हैं, क्योंकि बाकी ने तलाक ले लिया।

एक साथ 9 लड़कियों से शादी: कैसे शुरू हुई ये कहानी?

37 वर्षीय आर्थर, जो साओ पाउलो में रहते हैं, 2021 में सुर्खियों में आए जब उन्होंने एक साथ 9 लड़कियों से शादी रचाई। सोशल मीडिया पर उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया गया। उन्होंने शादी से पहले 28 किलो वजन कम किया था। उनकी जिंदगी में बदलाव तब आया जब उन्होंने 9 लड़कियों से प्यार का इज़हार किया और उन सभी के साथ शादी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arthur O Urso (@arthurourso)

अब केवल 5 पत्नियां ही साथ

शादी के बाद की चुनौतियों के चलते, उनकी 4 पत्नियां उनसे अलग हो गईं। हालांकि, 5 पत्नियां अब भी उनके साथ रहती हैं। उनकी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा होती है, जैसे उन्होंने सभी पत्नियों के साथ सोने के लिए एक बड़ा बिस्तर बनवाया था।

क्रिसमस पर होगा बड़ा खर्च

हाल ही में द सन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आर्थर अपनी पत्नियों के लिए क्रिसमस पर खास तोहफे प्लान कर रहे हैं। उन्होंने सभी पत्नियों के लिए 31 लाख रुपये का बजट तय किया है। ये गिफ्ट्स गहनों, गैजेट्स, या छोटी ट्रिप्स के रूप में हो सकते हैं।

पारिवारिक समीकरण और क्रिसमस की तैयारी

आर्थर ने बताया कि वे पिछले 3 महीनों से इस प्लानिंग में जुटे थे। डिनर, गिफ्ट्स और फैमिली गेट-टुगेदर का आयोजन उनकी प्राथमिकता में है। हालांकि, उनका परिवार इस अनोखे रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर वे उन्हें भी बुलाते हैं।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular