Saturday, March 1, 2025
Homeदिल्लीNXT कॉन्क्लेव 2025 : PM मोदी बोले- भारत हर दिन नई उपलब्धियां...

NXT कॉन्क्लेव 2025 : PM मोदी बोले- भारत हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा; लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा

भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि भारत में हर दिन नई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है। भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी रूप से दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि भारत दुनिया में सकारात्मक खबरों का केंद्र बन गया है।

वहीं  पीएम ने ने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल विजन पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत के आयुष प्रोडक्ट्स, योग, सुपरफूड्स और श्रीअन्न (मिलेट्स) पूरी दुनिया में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक बन चुका है, जिससे भारतीय कृषि और उद्यमिता को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को ही प्रयागराज में महाकुंभ संपन्न हुआ है। पूरी दुनिया हैरान है कि कैसे एक अस्थाई शहर में, नदी तट के किनारे करोड़ों लोगों ने स्नान किया। पीएम ने कहा कि आज भारत बहुत बड़े टारगेट्स रख पा रहा है, उनको अचीव कर रहा है। तो इसके मूल में एक खास मंत्र है। ये मंत्र है-मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेस। ये कुशल और प्रभावी शासन का मंत्र है।

वहीं पीएम ने कहा कि बीते एक दशक में हमने करीब 1,500 ऐसे कानूनों को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ कहना नहीं है, लेकिन मुझे ज्यादा तो ये लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे। लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग के ये लोग जो आए दिन कोर्ट जाते रहते हैं, PIL (जनहित याचिका) के ठेकेदार बने घुमते हैं, वे क्यों चुप थे? तब इन्हें लोगों की स्वतंत्रता का ध्यान नहीं रहता था।

वहीं मोदी ने भारत की वैश्विक भूमिका को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें फ्रांस में आयोजित AI  समिट में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने घोषणा की कि अब अगला AI समिट भारत में आयोजित होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular