Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीWeather Updates: तापमान में लगातार उछाल जारी, 4 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील...

Weather Updates: तापमान में लगातार उछाल जारी, 4 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

Weather Updates : हरियाणा में लगातार दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। लोगों को फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, होली पर्व पर तापमान में और अधिक उछाल और गर्मी अपने तीखे तेवरों को दिखाएगी।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 मार्च तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है परंतु दोनों ही कमजोर है जिसके कारण बारिश की ज्यादा संभावना नहीं बन रही है। इस दौरान पहला पश्चिमी विक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 28 फरवरी व 1 मार्च को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 3 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 4 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular