Saturday, August 15, 2026
HomeदेशNuh News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा; 6 सफाई कर्मचारियों की मौत,...

Nuh News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा; 6 सफाई कर्मचारियों की मौत, 5 घायल

Nuh News : हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी। जिसमे 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे इब्राहिमबास गांव के पास हुआ, जब सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे। तभी एक बेकाबू  पिकअप ने सफाई कर्मचारियों टक्कर मार दी। हदसा इतना भीषण था कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के सूचना पर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भिजवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular