Thursday, January 22, 2026
Homeदिल्लीBJP President : नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री मोदी...

BJP President : नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

BJP President : नितिन नवीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। नितिन 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे।

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन के नाम का आधिकारिक एलान किया गया। इस  मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी राज्यों के सीएम समेत भाजपा के अनेक नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री माेदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, सर्वप्रथम मैं  नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा,  बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है।संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी  अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सफर में वेंकैया नायडू जी और नितिन गडकरी जी सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित भाई के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मैं भाजपा के पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, लोगों को लगता होगा, नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल ये लगातार Head of the Government रहे हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब बात पार्टी के विषयों पर आती है, तब नितिन नबीन जी… मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे (नितिन नबीन जी) मेरे बॉस हैं।अब  नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है।

मोदी ने कहा,  भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से भी ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ होती है।भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जनता की सेवा हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है। हमने सत्ता को सुख का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है इसलिए भाजपा पर जनता का विश्वास निरंतर मजबूत होता गया है।अगर बीते 11 वर्षों की ही बात करें तो भाजपा की यात्रा जनविश्वास अर्जित करने की अद्भुत यात्रा रही है।बीते 11 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में पहली बार अपने सामर्थ्य से सरकार बनाई। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भाजपा जनता की एक बड़ी आवाज बनकर उभरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कभी भाजपा ने एक अलग तरह की पार्टी के रूप में अपनी यात्रा शुरु की थी। आज भाजपा सुशासन की पार्टी भी है। देश ने आजादी के बाद शासन के अलग-अलग मॉडल देखे हैं, कांग्रेस के परिवारवाद का मॉडल, लेफ्ट का मॉडल, क्षेत्रीय दलों का मॉडल, अस्थिर सरकारों का दौर। लेकिन आज देश, स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता वाला भाजपा का विकास मॉडल देख रहा है।

पीएम ने कहा,  बीते वर्षों में जनविश्वास की जो पूंजी हमने अर्जित की है, उस भरोसे को कायम रखना बहुत बड़ी जरूरत है।देश की जनता 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित है। इसलिए बीते 11 वर्षों में हमने जो रिफॉर्म की यात्रा शुरू की है, वह रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुकी है। मैं आज इस अवसर पर पार्टी के पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और यहां मौजूद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिवादन करता हूं। 2006 में जब मैं पहली बार विधायक बना, तब से मैं देख रहा हूं कि राजनाथ सिंह ने किस प्रकार हर कार्यकर्ता से जुड़ने का प्रयास किया। नितिन गडकरी ने संगठन के हर मोर्चे को गढ़ने का काम किया। गृहमंत्री  अमित शाह जी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने किस प्रकार हर कार्यकर्ता की चिंता की। मैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

RELATED NEWS

Most Popular