Wednesday, August 20, 2025
Homeदेशनिशान सिंह ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ, 30 साल बाद घर...

निशान सिंह ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ, 30 साल बाद घर वापसी

जननायक जनता पार्टी (JJP) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  निशान सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ हांसी से 3 बार विधायक रहे स्व. अमीरचंद मक्कड़ के पौत्र और जेजेपी के प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र लैगा, प्रदेश महासचिव रहे रमेश गोदारा ने भी कांग्रेस का दमन थामा। निशान सिंह की करीब 30 साल बाद घर वापसी हुई है।

पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे भी शामिल

पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव और शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला के दोनों बेटों कंवरपाल (जिला पार्षद) और सुकरम पाल (पूर्व पार्षद) ने भी आज अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी ज्वाइन करने वाले नेता व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरे मान-सम्मान व स्थान का भरोसा दिलाया। वहीं चौधरी उदयभान ने कहा कि निशान सिंह जैसे बड़े नेताओं के आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। उनका राजनीतिक अनुभव कांग्रेस के काम आएगा।

बता दें कि सरदार निशान सिंह साल 2000 में इनेलो की टिकट पर जीतकर टोहाना से विधायक चुने गए थे। दिसंबर 2018 में JJP बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ था लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष बने रहे। वहीं  8 अप्रैल को जेजेपी पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular