Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में नए बस स्टैंड पर रैन बसेरा शुरू, रोडवेज बस में...

रोहतक में नए बस स्टैंड पर रैन बसेरा शुरू, रोडवेज बस में 30 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की

- Advertisment -

महिला एवं पुरुष अलग-अलग रैन बसेरे में ठहर सकते हैं। उन्हें बिस्तर के अलावा खाने की सुविधा भी मिलेगी। इससे पहले जन सेवा संस्थान ने पुराना बस अड्डा के पास दो कैबिन में रैन बसेरे शुरू किए हैं।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। बर्फीली हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के पास शहर में रात को ठहरने के लिए जगह की दिक्कत है। उनके लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने रोडवेज डिपो के साथ मिलकर नया बस स्टैंड में दो बसों में रैन बसेरे तैयार किए हैं। जहां महिला एवं पुरुष अलग-अलग रैन बसेरे में ठहर सकते हैं। उन्हें बिस्तर के अलावा खाने की सुविधा भी मिलेगी। इससे पहले जन सेवा संस्थान ने पुराना बस अड्डा के पास दो कैबिन में रैन बसेरे शुरू किए हैं। जल्द ही शहर में कई और जगह ऐसी व्यवस्था करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर
शौचालय के करीब बनाया गया रैन बसेरा 

दूसरे चरण में नया बस अड्डा पर दो बसों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बसों की सीट हटाकर वहां सोने के लिए जगह बनाई गई है। बिजली पानी की सुविधा भी दी गई है। जन सेवा संस्थान के सहयोग से ही बिस्तर और कंबल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जहां करीब 25 से 30 व्यक्ति रात को ठहर सकते हैं। इसके अलावा यहां खाने की भी सुविधा मिलेगी। रैन बसेरा शौचालय के करीब बनाया गया है। ताकि यात्रियों को असुविधा हो। साथ ही यात्रियों की देखरेख के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी रैन बसेरे में आने जाने वाले यात्रियों के बारे में एंट्री करेंगे।

बिजली एवं पानी की सुविधा मुहैया

बसों में बनाए रैन बसेरों को लेकर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि रात के समय यात्री ठंड से बचने के लिए आसरा ले सके। नगर निगम ने जन सेवा संस्थान के साथ मिलकर पुराना बस अड्डा के पास दो कैबिन तैयार करवाए हैं। जहां बिस्तर लगा दिए गए हैं। यहां 45 से 50 लोगों के ठहरने की सुविधा है। यहां बिजली एवं पानी की सुविधा मुहैया दी गई है। रात को आने वाले लोगों को कंबल मुहैया करवाए जाते हैं। सेवा संस्थान की तरफ से एक व्यक्ति देखरेख के लिए मौके पर ही रहता है।

पुलिस करेगी सुरक्षा

वर्कशाप मैनेजर सुमेर सिवाच ने कहा कि नया बस अड्डा पर दो रैन बसेरे बनाए गए। हैं। दो बसों को स्पेशल तैयार किया गया है। जिनमें लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां रात को महिला एवं पुरुष अलग अलग बसों में ठहर सकते हैं। यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा प्रबंध है। नया बस स्टैंड पर अर्बन एस्टेट थाना चौकी है, जहां स्टाफ रात को भी तैनात रहता है। इसके अलावा एक चौकीदार रोडवेज डिपो की तरफ से दिया जाएगा। पुराना बस अड्डा के रैन बसेरे के सामने ही सिटी थाना पुलिस है। जहां रात को भी पुलिस तैनात रहती है। इसलिए सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

पुराने बस अड्डे के पास दो कैबिन तैयार

नगर निगम सीपीओ जगदीश चंद्र के अनुसार पुराना बस अड्डा के पास दो कैबिन तैयार किए गए है। इनमें एक महिला के लिए और एक पुरुष के लिए रहेगा। जहां जन सेवा संस्थान के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एक-एक कर्मचारी रात को मौजूद रहेगा। लोगों को सोने के लिए बिस्तर कंबल और खाने की सुविधा मिलेगी। 45 से 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी दो बसों में रैन बसेरा शुरू किया गया है। जहां बिस्तर और खाने की सुविधा मिलेगी।

रेलवे स्टेशन पर नहीं मिली जगह

नगर निगम की तरफ से रेलवे स्टेशन पर भी रैन बसेरा शुरू करने को तैयारियां की गई हैं। लेकिन इसके लिए जगह नहीं मिल पा रहा है। विगत वर्ष एक रैन बसेरा तैयार करवाया गया था लेकिन वह वहां कई जगह निर्माण कार्य चलने और वाहनों की पार्किंग ज्यादा होने की वजह से जगह नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए विश्राम गृह है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular