Monday, August 3, 2026
HomeदेशGurugram में नया मेट्रो कॉरिडोर, 20 किलोमीटर लंबा रूट और 17 स्टेशन

Gurugram में नया मेट्रो कॉरिडोर, 20 किलोमीटर लंबा रूट और 17 स्टेशन

Gurugram: गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोहना रोड के लिए प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस योजना के तहत करीब 20 किलोमीटर लंबे रूट पर 17 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रूट का विवरण
– मेट्रो लाइन भोंडसी से शुरू होकर सेक्टर-67, साउथ सिटी-2 होते हुए राजीव चौक तक जाएगी।
– इस कॉरिडोर से सोहना रोड और आसपास के सेक्टरों, कॉलोनियों व गांवों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिलेगा।

पुरानी लाइन से कनेक्टिविटी
– नई मेट्रो लाइन को सुभाष चौक पर मौजूदा गुरुग्राम मेट्रो से जोड़ा जाएगा।
– इससे यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी और शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुँचना आसान होगा।

Haryana News: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, शुरू हुआ दो दिवसीय जॉब फेयर

ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद
– अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से सोहना रोड और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक का दबाव घटेगा।
– मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद सड़क यातायात पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

बजट और जिम्मेदारी
– इस परियोजना का बजट पहले ही मंजूर किया जा चुका है।
– पूरी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स (RITES) को दी गई है।
– योजना पूरी होने पर गुरुग्राम का सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और मजबूत होगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular