Sunday, May 19, 2024
Homeखेल जगतNeeraj Chopra ने फिर किया कमाल, वर्ल्ड चैम्पियन को हराकर जीती दोहा...

Neeraj Chopra ने फिर किया कमाल, वर्ल्ड चैम्पियन को हराकर जीती दोहा डायमंड लीग

- Advertisment -
- Advertisment -

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से कमाल किया है। नीरज चोपड़ा ने अपने 2023 सीज़न की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 88.67 मीटर के थ्रो के साथ सीज़न-ओपनिंग 2023 दोहा डायमंड लीग जीती। डायमंड लीग मीटिंग में चोपड़ा की यह दूसरी जीत थी। वह पिछले साल लुसाने में डायमंड लीग मीटिंग जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

पुरुषों की जेवेलिन स्पर्धा में नीरज विश्व में सबसे आगे हैं। उन्होंने सीजन के अपने पहले थ्रो के रूप में 88.67 मीटर थ्रो किया। टोक्यो रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स सहित कोई अन्य प्रतियोगी इस दूरी को पार नहीं कर सके। नीरज चोपड़ा ने एंडरसन पीटर्स से विश्व चैंपियन का बदला ले लिया है। यह तीसरी बार है जब नीरज ने अगस्त 2022 में लुसाने में जीत और ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल जीत के बाद डायमंड लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

दोहा डायमंड लीग में नीरज के थ्रो
पहला प्रयास: 88.67 मी
दूसरा प्रयास: 86.04 मी
तीसरा प्रयास: 85.47 मी
चौथा प्रयास: फाउल
पांचवां प्रयास: 84.37 मी
छठा प्रयास: 86.52 मी

नीरज चोपड़ा की जीत पर अनुराग ठाकुर ने कहा, नीरज चोपड़ा जीत गए। 88.67 मीटर की जोरदार थ्रो के साथ, वह दोहा डायमंड लीग में अपना दबदबा बनाकर गौरव घर लाए हैं। एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए बधाई नीरज चोपड़ा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular