Rohtak News : रोहतक शहर में हाल ही में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई चौराहों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए थे। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को देखते हुए कुछ जागरूक समाजसेवियों ने स्वयं आगे बढ़कर सफाई अभियान में श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इसी सामाजिक भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा शिवाजी कॉलोनी चौक, पुल उतरते ही सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक बृजेश गोयल ने कहा कि “समाज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। संकट के समय स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान करने वाले समाजसेवी दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।”
समारोह में सुनील सिंधवानी, धर्म सिंह, प्रवीण सहगल, विकास नगर एवं पंडित वीरेंद्र सहित अन्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
सफाई अभियान में सक्रिय रूप से श्रमदान करने वाले जसबीर कुमार, रमेश विज, सतीश दुआ, राकेश दुआ, सनी, गौरव एवं भोमिक सहित अन्य समाजसेवियों को नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि “सेवा परमो धर्मः” की भावना के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
समारोह में सम्मानित समाजसेवियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आवश्यकता पड़ने पर वे भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार आगे आकर श्रमदान करते रहेंगे।


