Sunday, April 27, 2025
Homeहरियाणारोहतकमहिला सरपंचों की राष्ट्रीय कार्यशाला : रोहतक के लाहली की सरपंच कश्मीरी...

महिला सरपंचों की राष्ट्रीय कार्यशाला : रोहतक के लाहली की सरपंच कश्मीरी कलसन ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

रोहतक : विकास एवं पंचायत मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 4 से 5 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सशक्त पंचायत कार्यक्रम में जिला की महिला सरपंचों की तरफ से गांव लाहली की सरपंच कश्मीरी देवी कार्यक्रम में शामिल हुई और जिला का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देशभर की महिला सरपंचों को संबोधित किया।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्रालय द्वारा 4 से 5 मार्च तक नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सरपंचों को प्रोत्साहित करना था ताकि वे और अधिक उत्साह और हौसले के साथ गांवों में विकास कार्य और ग्राम पंचायतों का कार्य निपटा सकें।राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में महिला सरपंचों को गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक उत्थान, कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देने के साथ नई योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं दूसरी ओर जिला से नई दिल्ली कार्यक्रम में जिला का प्रतिनिधित्व करने वाली  गांव लाहली की कश्मीरी कलसन ने बताया कार्यक्रम बहुत ही कारगर रहा है। देशभर 24 राज्यों की  महिला सरपंच इस कार्यक्रम में शामिल हुई, जिन्होंने ग्रामीण विकास में अपनी अधिक से अधिक भूमिका अदा करने को लेकर आपस में अपने विचार सांझा किए। कार्यशाला में महिला सरपंचों को बताया गया कि अपने पति की बजाय वे स्वयं पंचायत का कार्य संभालें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही चाहते हैं कि सबसे पहले महिला सरपंचों का सशक्त होना जरूरी है ताकि वे गांवों का काम संभालने के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्त होने से ही गांवों का समग्र विकास और उत्थान होगा।
इसके अलावा कार्यक्रम में बताया कि महिला सरपंच गांवों में घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छता, कन्या भू्रण हत्या नहीं होने देने और गांव के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने बताया कि कलानौर खंड के बीडीपीओ ने जब उनको इस कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी तो उन्होंने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने बताया कि वे ग्राम पंचायत का कार्य स्वयं संभाल रहीं हैं। गांव का अधिक से अधिक विकास करवाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उनको बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular