Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकआयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय क्विज आयुर्वेद अर्जुन का होगा आयोजन

आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय क्विज आयुर्वेद अर्जुन का होगा आयोजन

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक। आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम की ओर से देश के आयुर्वेद की चिकित्सा शिक्षा में अध्यनरत 50000 से अधिक भावी डॉक्टरों के लिए एक राष्ट्रीय क्विज आयुर्वेद अर्जुन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 1 दिसम्बर 2024 को ऑनलाइन माध्यम से लाइव होगी और 8 दिसम्बर 2024 को सभी विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 400 से अधिक आयुर्वेद कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। आयुर्वेद अर्जुन कार्यक्रम नेशनल काउंसिल फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन(एनसीआईएसएम) के द्वारा समर्थित है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय जाखड़ ने बताया कि इस क्विज के माध्यम से देश के भावी आयुर्वेद के डॉक्टर्स अपने ज्ञान का परीक्षण कर सकेगें। उन्होंने बताया कि क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्र होंगे, सभी प्रश्र प्रथम वर्ष बीएएमएस के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। देश के किसी भी कॉलेज में पढऩे वाला बीएएमएस विद्यार्थी आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। क्विज के रजिस्ट्रेशन 3 अक्बटूर से आरम्भ हो चुके है। इस क्विज का प्रथम प्राइज 25000 रुपये, द्वितीय प्राइज 15000 रुपये, तृतीय प्राइज 10000 रूपये कैश होगा। इसी तरह के कई रिवाड्र्स 500 विद्यार्थियों को दिए जाएगें। सभी प्रतिभागी अपने प्राप्त अंक लाइव लीडरबोर्ड में देख सकेंगें।

80 से अधिक आयुर्वेद कॉलेज और 50 से अधिक मेटर्स नियुक्त

अबतक 80 से अधिक आयुर्वेद कॉलेजों में कैंपस अम्बेस्टर और 50 से अधिक मेटर्स नियुक्त कर चुके है और 50 से अधिक आउटरीच पार्टनर कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जुड़ चुके है। आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक आयुर्वेदाचार्य डॉ. अभिषेक ने बताया कि इस क्विज को कराने का उद्धेश्य आयुर्वेद के क्षेत्र में अध्ययन व अध्यापन कर रहे लोगों को आपस में जोड़ने का एक छोटा सा प्रयास है। क्योंकि आयुर्वेद के क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताओं का अभाव है जिसके कारण आयुर्वेद से जुड़े लोग अपना हुनर प्रदर्शित नहीं कर पाते।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular