चंडीगढ़ : “जल शक्ति अभियान-कैच द रैन 2025” के छ्ठे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय शुभारंभ पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से 22 मार्च 2025 को किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह व सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल शक्ति अभियान की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य जल संचयन, तालाबों और जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन, मॉनसून के जल का पुनः उपयोग, विल्पुत हो रहे नदी मागों का पुनजीवन जैसे महत्वपूर्ण प्रयासों आधारित है।
हरियाणा पौंड अथॉरिटी का गठन किया गया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पौंड अथॉरिटी का गठन किया गया है, जो प्राचीन तालाबों के पानी को उपचारित कर सिंचाई व अन्य कार्यों के लिए उपयोग करने के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है। यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है।