Saturday, February 22, 2025
Homeबिहारनारायणी-गंगा कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी, 5 जिलों को होगा फायदा, जल्द...

नारायणी-गंगा कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी, 5 जिलों को होगा फायदा, जल्द होगा काम पूरा

बिहार: पश्चिम चम्पारण के लोगों के लिए खुशखबरी है। बेहद जल्द बगहा से आरा तक 225 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार होने वाला है, जिसे नारायणी-गंगा कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के नाम से जाना जाएगा।

‘3 घंटे में किसी भी कोने से पहुंचेंगे पटना’

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, 3 घंटे में कहीं से भी राजधानी पटना पहुंचना अब संभव है। सड़कों का जाल बिछाने से अब बिहार में 2027 तक तीन घंटे में कही से पटना पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि, इसे पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। बिहार में 120 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार वाली सड़क बनेगी, जिससे ढाई घंटे में पूर्णिया पहुंचा जा सकेगा।

15,450 करोड़ आएगी लागत

उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर करीब 15,450 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। साथ ही 3,950 करोड़ रुपए किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भी शामिल है। बिहार सरकार द्वारा इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से जिलेवासियों के लिए यूपी की राह आसान हो जाएगी।

औद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार में सड़क और राजमार्ग विकास की इन परियोजनाओं से न केवल राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी कोने से 3 घंटे के अन्दर पटना पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का लगतार सहयोग प्राप्त हो रहा है।

सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में राज्य के अन्तर्गत 662 किलोमीटर एक्सप्रेसवे की निर्माण की दो परियोजनाओं पर भू-अर्जन का कार्य प्रगति में है। इन परियोजनाओं पर लगभग 5,5507 करोड़ रुपये का व्यय होगा। साथ ही 660 किलोमीटर एक्सप्रेसवे की शेष दो परियोजनाओं पर लगभग 4,1760 करोड़ रुपये का व्यय होने की संभावना है।

इस प्रकार राज्य में एक्सप्रेसवे की कुल चार परियोजनाओं पर 97,267 करोड़ रुपये के संभावित व्यय पर केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलेगी। डबल इंजन की सरकार होने के कारण राज्यवासियों को यह तोहफा मिला है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular