Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणानफे सिंह राठी हत्याकांड : अभय चौटाला का दावा, दो आरोपी गिरफ्तार,...

नफे सिंह राठी हत्याकांड : अभय चौटाला का दावा, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा। नफे सिंह राठी हत्याकांड को लेकर अभय चौटाला ने दावा किया है कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं विधानसभा सत्र में गृह मंत्री अनिल विज ने इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी के मर्डर में सीबीआई जांच का ऐलान किया है।

अभय चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि उनकी एसपी से बात हुई है और एसपी ने बताया है कि उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अभय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हत्याकांड में भाजपा के नेताओं का नाम आया है। बताया जा रहा है कि FIR में नामित आरोपियों ने उत्तरप्रदेश में नफ़े सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

गौरतलब है कि कल शाम को इनेलो के हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नफे सिंह राठी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं। नफे सिंह राठी की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रिय साथियों और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के विश्वासपात्रों में होती थी।

अनिल विज ने दी CBI जांच की अनुमति

गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच CBI को दी। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान से लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर पर्दा उठना चाहिए। अनिल विज बोले राठी मर्डर मामले की सीबीआई से जांच करवाने से विपक्ष को तसल्ली मिलती है तो CBI जांच की अनुमति देता हूं।

अभय ने CBI जांच पर किया पलटवार

विधानसभा में गृह मंत्री अनिल विज ने सीबीआई जांच की बात कही है। जिसके बाद अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने मजबूरी में आकर सीबीआई जांच की मांग मानी है। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी की सोची समझी साजिश के तहत कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हुई है। अभय ने नफे सिंह की हत्या को राजनीतिक हत्या बताया है।

वहीं कांग्रेस ने नफे सिंह राठी की हत्या को राज्य की पहली राजनीतिक हत्या करार देते हुए प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। मुख्य विपक्षी दल ने मामले की जांच या तो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग भी की। अनिल विज ने विपक्ष की इस मांग को मान लिया और कहा कि इस हत्याकांड की अब सीबीआई जांच करेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह कादियान ने कहा कि राठी की मौत कोई साधारण घटना नहीं है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular